RSS icon Email icon
  • About

    राष्ट्रीय पुननिर्माण के लक्ष्य की प्राप्ति में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। व्यक्तित्व के समग्र विकास एवं राष्ट्र के नागरिक तैयार करने में किसी भी देश में शिक्षा की अहम भूमिका है। शिक्षा संरचना, पाठयक्रम-पाठयचर्या गुणात्मकता, सुलभता तथा देश की संस्कृति के अनुरूप शिक्षा आदि विषयों पर सार्वजनिक चर्चा होती रही है। विद्यार्थी शिक्षा जगत का सबसे बड़ा घटक होने के बावजूद शिक्षा के विभिन्न आयामों पर हो रही बहस से इन्हे दूर ही रखा गया है। इस हेतु शिक्षा एवं राष्ट्र पुन: निर्माण में छात्रों की भूमिका पर यह  परिसंवाद का एक अभिनव प्रयास शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के माध्यम से किया जा रहा है। यह परिसंवाद विद्यार्थियों के द्वारा विद्यार्थियों के लिए एवं विद्यार्थियों का है।